Explore

Search

September 21, 2026 10:30 am

चार बच्चे की मां का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया.

चार बच्चे की मां का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया.

 

बिहार के जमुई जिले के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के हरणसिंघा गांव में 11 मार्च, 2025 दिन मंगलवार को राजेंद्र यादव की हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को हरणसिंघा गांव में राजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दिया गया. घटना का गहन जांच शुरू किया गया.

उन्होंने बताया कि अनुसंधान और कार्रवाई करते हुए मृतक की मां फुलवा देवी की तरफ से दिए गए आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है. हत्या में शामिल मृतक की पत्नी गुड़िया देवी और साली उषा देवी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. छापेमारी दल में बीचकोड़वा थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रमोद पासवान ऋषिकेश कुमार भी शामिल थे.

मालूम हो कि मृतक राजेंद्र यादव की मां फुलवा देवी ने मंगलवार देर रात आवेदन देकर अपने बहू गुड़िया देवी और उसकी बहन घुठीयारी निवासी उषा कुमारी पति स्व. उमेश यादव और संघरा के राजेश यादव, बिंदी यादव , घुठियारी के केला यादव पर मिलकर बेटे की हत्या करने का केस दर्ज कराया है. जिसमें कहा था कि मेरी बहू के कहने पर सभी लोग मेरे घर पहुंचे और मेरी आंखों के सामने मेरे बेटे की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि जब मैं इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मेरा दाहिना हाथ भी मारकर तोड़ दिया और मुझे घसीट कर बाहर कर दिया. पुलिस के पहुंचने के पहले वे लोग फरार हो गए. सूत्रों की मानें तो राजेंद्र यादव की पत्नी का बगल गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका राजेंद्र विरोध कर रहा था. इसका खामियाजा उसे जान देकर चुकानी पड़ी.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!