Explore

Search

March 13, 2026 9:55 pm

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया

 

 

पंजाब की सबसे बड़ी विधानसभा खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। यह फैसला उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक में लिया है।

इसकी सूचना इंटरनेट मीडिया पर खुद अमन अरोड़ा ने दी है। अमन अरोड़ा ने लिखा है कि अनमोल गगन मान के साथ बैठक हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनके इस्तीफा को अस्वीकार्य करने का फैसला किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रकृति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्रह किया है। बता दें कि शनिवार को अचानक से इंटरनेट मीडिया के जरिए सूचना देकर अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लेते हुए अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही थी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!