Explore

Search

March 13, 2026 5:44 pm

विमान के पायलट खूबसूरत लड़कियों का छुपकर बनाता था वीडियो

विमान के पायलट खूबसूरत लड़कियों का छुपकर बनाता था वीडियो

राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे युवक को धर-दबोचा है जो छुपकर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाता था. पुलिस के हत्थे चढ़ा यह युवक एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है. इस युवक के पास से एक छोटा स्पाई कैमरा भी बरामद हुआ है जो कि लाइटर की तरह दिखने वाला है. एक महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और युवक को गिरफ्त में ले लिया है.

दिल्ली पुलिस ने आगरा के सिविल लाइन्स के रहने वाले एक युवक को पकड़ा है. पायलट की पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी के तौर पर हुई है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पायलट स्पाई कैमरे के जरिए भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे मॉल, मार्केट में घुमता था और महिलाओं की वीडियो रिकॉर्ड करता था. लेकिन दिल्ली के किशनगढ़ एरिया में उसे यह करना भारी पड़ गया है.
दरअसल आरोपी 30 अगस्त को दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी एक महिला को उसपर संदेह हुआ. महिला का शक बढ़ा और वह किशनगढ़ थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराने पहुंची. महिला ने बताया कि एक अज्ञात युवक बिना उसकी अनुमति के चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था. महिला ने यह भी बताया कि उसका कैमरा लाइटर के आकार का था.

पुलिस को शिकायत मिलते ही वह हरकत में आ गई. पुलिस ने एसएचओ/किशनगढ़ इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में इस मामले की जांच करने के लिए एक टीम बनाई. इस टीम में SI दिव्या यादव, HC योगेश, HC श्यामसुंदर, Ct. मोहन और Ct. विकास को शामिल कर मामले की जांच शुरू कर दी गई. टीम ने इलाके के सीसीटीवी के साथ-साथ लोगों से पूछताछ की और सुराग मिलते ही वह आरोपी के पास पहुंच गई और धर-दबोचा. हालांकि इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पुलिस से जैसे ही कड़ी पूछताछ की तब आरोपी टूट गया और उसने स्वीकार कर लिया वह वीडियो बनाता था. आरोपी निजी संतोष के लिए वीडियो बना रहा था. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पायलट ऐसी महिलाओं की तस्वीर और वीडियो बनाता था जो छोटे कपड़े या शॉर्ट्स पहनकर सार्वजनिक जगहों पर आती थीं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!