Explore

Search

May 13, 2026 10:17 pm

जहानाबाद जिला में स्वीप गतिविधि से मतदाता को जागरूक किया गया

जहानाबाद जिला में स्वीप गतिविधि से मतदाता को जागरूक किया गया

 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जहानाबाद जिला में स्वीप गतिविधि लगातार किया जा रहा है।

217 घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड घोसी अंतर्गत काज़िसराया मे सेविकाओं, सहायिकाओं तथा जिविका दिदियों के साथ उप विकास आयुक्त , स्वीप नोडल एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ICDS ने सभी प्रतिभागियों को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

यह आह्वान किया गया कि:

*स्वयं मतदान करें:* सभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

*जागरूकता फैलाएं:* अपने आस-पड़ोस और संपर्क में रहने वाले लोगों को भी मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करें और उन्हें वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करें। संबंधित दिशा निर्देश देकर शत् प्रतिशत मतदान हेतु अपने परिवार के साथ मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करें। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि अपने साथ साथ अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु जागरूक करें।

मतदाताओं को लगातार यह बताया जा रहा है अगर उनका नाम मतदाता सूची में है , तब वैसे मतदाता वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल करके वह अपना मतदान कर सकते हैं।

बुथ पर सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे शौचालय की व्यवस्था , शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, रैम्प की व्यवस्था एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!