Explore

Search

March 3, 2026 9:21 pm

एक फोन कॉल बना आखिरी बातचीत! दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

एक फोन कॉल बना आखिरी बातचीत! दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

राजधानी दिल्ली में बीती रात अचानक लाल किला के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें पूरा देश दहल गया. इस धमाके में 9 लोगों की मौत तो 20 लोग घायल होने की खबर आई है. वहीं अब एक जानकारी मिल रही है कि यूपी के अमरोहा के दो दोस्त भी इस ब्लास्ट के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और 35 वर्षीय अशोक कुमार की दिल्ली ब्लास्ट में मौत हुई है.
लोकेश अग्रवाल हसनपुर के रहरा अड्डे के रहने वाले थे. वह खाद विक्रेता थे और कल दिल्ली में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे. मृतक लोकेश और अशोक दोनों आपस मे दोस्त थे. लोकेश ने अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था. ब्लास्ट के बाद दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मृतक अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर की नौकरी कर रहे थे. घटना के बाद दोनों मृतकों के घर पर चीख-पुकार मची हुई है. वहीं लोकेश और अशोक के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया और उनके शव को आज मं गलवार को पैतृक गांव में लाया जाएगा.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!