Explore

Search

June 19, 2026 5:35 pm

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित नक्सली रामप्रीत यादव गिरफ्तार

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित नक्सली रामप्रीत यादव गिरफ्तार

नवादा जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एस.टी.एफ. (विशेष कार्य बल) को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 12 नवंबर 2025 को एसटीएफ की विशेष टीम ने जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के थलू बिगहा गांव से एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली की पहचान रामप्रीत यादव, पिता संजम बूंदी यादव, निवासी थलू बिगहा, थाना घोसी, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है।

यह नक्सली सिरदल्ला थाना (नवादा) कांड संख्या 264/16 दिनांक 04.11.2016 में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे संबंधित थाना क्षेत्र को सुपुर्द किया जाएगा ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

🔹 बिहार पुलिस व एसटीएफ की यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

📍 रिपोर्ट – पी न्यूज, नवादा (बिहार)

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!