Explore

Search

March 14, 2026 8:06 am

राजद एमएलसी सुनील कुमार पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने का केस दर्ज

राजद एमएलसी सुनील कुमार पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने का केस दर्ज

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से ठीक पहले सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार का एक भड़काऊ और उत्तेजक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो चुनावी माहौल में सामाजिक सौहार्द एवं सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका पैदा कर रहा था। इस संबंध में साइबर थाना पटना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना, नीतीशचंद्र धारिया ने बताया कि

> “ऐसे बयान सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं और विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए संबंधित वीडियो के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।”

मतगणना से पूर्व इस तरह के वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और निगरानी मोड में है, ताकि चुनावी माहौल में किसी प्रकार की अशांति या भ्रम की स्थिति न बने।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!