बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जन सुराज का खाता नहीं खुला, बसपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों में कई राजनीतिक दलों को बड़ा झटका लगा, वहीं कुछ ने अप्रत्याशित तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। पार्टी का चुनाव प्रचार भी सुर्खियों में नहीं रहा—लोगों का कहना है कि जन सुराज का चर्चित “उड़न खटोला” भी मैदानों में कहीं दिखाई नहीं दिया। नतीजतन, पार्टी को कई सीटों पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं मिल सका और राज्यभर में इसका खाता तक नहीं खुल पाया।
रामगढ़ में बसपा ने लिखी नई कहानी
वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बिहार में अपना खाता खोलकर सभी को चकित कर दिया।
रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 72,689 वोट हासिल कर, भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों के बेहद रोमांचक अंतर से पराजित किया। यह जीत बसपा के लिए बिहार की राजनीति में एक यादगार व भावनात्मक पल बन गई है।
अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन
राजद के प्रत्याशी अजीत कुमार ने 41,480 वोट हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं जन सुराज के आनंद कुमार सिंह को केवल 4,426 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रह गए।
रामगढ़ में बसपा की यह जीत न केवल राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ देती है, बल्कि बिहार की राजनीति में नयी संभावनाओं की भी ओर संकेत करती है। वहीं जन सुराज के नकारात्मक प्रदर्शन ने पार्टी के भविष्य और रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।






Total Users : 10068178
Views Today : 1403