हसनपुर: पी.सी. हाई स्कूल पटसा में बाल दिवस पर ‘बाल उत्सव’ की शानदार शुरुआत,
हसनपुर: पी.सी. हाई स्कूल पटसा में बाल दिवस पर ‘बाल उत्सव’ की शानदार शुरुआत, 10 दिनों तक चलेगा वार्षिक खेलकूद समारोह
हसनपुर प्रखंड के पी.सी. हाई स्कूल पटसा में बाल दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘बाल उत्सव’ का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय एवं प्राचार्य संजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी छात्रों को चॉकलेट भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पहले दिन छात्राओं में दिखा उत्साह
पहले दिन बालिकाओं के लिए सुई-धागा रेस तथा चक्का फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्रों के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता
बालकों के लिए आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’ – निदेशक
छात्रों को संबोधित करते हुए निदेशक अमित किशोर राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी अलग-अलग दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्रों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मौके पर उपस्थित रहे
प्राचार्य संजीत कुमार सिंह, उदय चंद्र मिश्रा, दयाशंकर साहू, योगानंद मिश्रा, चंद्रशेखर झा, चंदन चौधरी, नीरज कुमार चौधरी, अमरजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, ललन कुमार झा, रवि शंकर सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।






Total Users : 10068179
Views Today : 1408