Explore

Search

September 23, 2026 3:34 am

बेतिया से बड़ी खबर: NDPS मामले में अभियुक्त को 3 साल की सजा

बेतिया से बड़ी खबर: NDPS मामले में अभियुक्त को 3 साल की सजा

बेतिया पुलिस की ओर से प्रस्तुत मजबूत साक्ष्यों और समर्पित चार्जशीट के आधार पर अन्य विशेष न्यायाधीश (NDPS), बेतिया, पश्चिम चंपारण श्री आनंद विश्वास धर दुबे ने इनरवा थाना कांड संख्या 30/18 (धारा 20(B) II(b), NDPS Act) में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

इस मामले में आरोपी चुन्नीलाल साह, निवासी थाना इनरवा, जिला पश्चिम चंपारण, को अदालत ने 3 वर्ष का कठोर कारावास और 30,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 4 माह का कारावास भुगतना होगा।

मामले की सजा के बाद पुलिस एवं न्यायालय दोनों स्तरों पर इसे नशा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!