Explore

Search

September 22, 2026 11:13 pm

ग्रामीण विकास विभाग से e-Office प्रणाली की होगी शुरुआत, चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों में होगा लागू

 

ग्रामीण विकास विभाग से e-Office प्रणाली की होगी शुरुआत, चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों में होगा लागू

समस्तीपुर जिले में कार्यालयी कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पेपरलेस बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), समस्तीपुर के कार्यालय परिसर में e-Office प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर के निर्देशानुसार किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, भा०प्र०से० द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले में e-Office प्रणाली के कार्यान्वयन की शुरुआत सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विभाग से की जाएगी। इसके पश्चात प्राप्त अनुभव एवं आवश्यक तकनीकी तैयारी के आधार पर चरणबद्ध तरीके से जिले के अन्य सभी विभागों एवं कार्यालयों में भी e-Office प्रणाली को लागू किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि e-Office के माध्यम से कार्यालयों में संचिकाओं के ऑनलाइन संधारण एवं निष्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, कागजी कार्यों में कमी आने से कार्यालयी प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित एवं दक्ष बनेंगी।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय एवं जिला विकास शाखा, समस्तीपुर के सभी कर्मीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी प्रखंडों से संबंधित कर्मियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

 

प्रशिक्षण श्री वैभव कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (e-Office), पटना द्वारा प्रदान किया गया। उनके द्वारा e-Office प्रणाली के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन संचिका निर्माण एवं संचालन, संचिका के अग्रसारण, अनुमोदन तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर NIC, समस्तीपुर की टीम द्वारा भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा e-Office से संबंधित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

 

जिला प्रशासन द्वारा e-Office प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले में कार्यालयी कार्यों का डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

 

#

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!