28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, ग्राहकों से पहले ही जरूरी लेन-देन पूरा करने की अपील
समस्तीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि संभावित असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग लेन-देन हड़ताल से पहले ही पूरा कर लें। आवश्यकता पड़ने पर ग्राहक ATM, ग्राहक सेवा केंद्र, Mobile App, UPI एवं अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
Author: K k sanjay
Post Views: 58

Total Users : 10230156
Views Today : 4821