Explore

Search

March 14, 2026 11:38 pm

समस्तीपुर के सिपाही राजन कुमार ने बॉक्सिंग में बढ़ाया जिले का मान, एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर के सिपाही राजन कुमार ने बॉक्सिंग में बढ़ाया जिले का मान, एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर: जिले के पुलिस बल के लिए गौरव का क्षण तब आया जब समस्तीपुर जिला बल के जवान सिपाही राजन कुमार ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एसपी ने कहा कि सिपाही राजन कुमार ने न केवल समस्तीपुर पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उनकी दमदार बॉक्सिंग और जुझारू प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली जवानों से पूरे बल को प्रेरणा मिलती है। जिला पुलिस बल ने राजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समस्तीपुर के लिए गर्व का विषय बताया।

सिपाही राजन कुमार ने सम्मान पाकर कहा कि यह उपलब्धि उनके विभाग के सहयोग और अपने परिवार के आशीर्वाद के कारण संभव हो पाई। उन्होंने भविष्य में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम और भी ऊंचा करने का संकल्प जताया।

जिले के लोग और खेल प्रेमियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!