दानापुर में बड़ी चोरी — HDFC ATM को गैस कटर से काटकर 14.50 लाख रुपये उड़ाए, पुलिस जाँच में जुटी
पटना। दानापुर थानांतर्गत नासरीगंज स्थित HDFC बैंक के ATM में अज्ञात चोरों ने सोमवार देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गैस कटर से ATM मशीन को काटकर लगभग ₹14,50,000 नकद चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, फॉरेंसिक साक्ष्य का संकलन किया तथा आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में दानापुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मानवीय एवं तकनीकी दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। थानाध्यक्ष दानापुर ने बताया कि टीम लगातार काम कर रही है और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Author: K k sanjay
Post Views: 205

Total Users : 10229028
Views Today : 2081