दीघा T.O.P. क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जे.पी. सेतु पर XUV से 14 किलो चांदी और ₹2.5 लाख नकद बरामद
पटना़। अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 17 नवंबर 2025 को दीघा T.O.P. अंतर्गत जे.पी. सेतु पर पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा XUV वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से तीन मिश्रित चांदी के टुकड़े, कुल वजन 14 किलोग्राम, तथा ₹2,50,000 नकद बरामद किया गया। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति ने बताया कि वह चांदी को ज्वेलरी शॉप में देने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी तुरंत आयकर विभाग को दी। बरामद चांदी और नकदी को स्थानीय थाना में सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग की टीम आगे की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई में जुट गई है।
इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) मो० मोहिबुल्ला अंसारी ने की और मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया से साझा की।






Total Users : 10071493
Views Today : 958