Explore

Search

June 26, 2026 10:38 pm

रोसड़ा से ब्रेकिंग न्यूज: बालापर चौक के पास दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौ” “त

रोसड़ा से ब्रेकिंग न्यूज: बालापर चौक के पास दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौ” “त

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बालापर चौक के समीप सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। तीसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे में मरने वालों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के शिवम कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों 26 नवंबर को होने वाली अपनी बहन की शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे। वहीं तीसरे मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी नवोनाथ झा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों में मातम का माहौल है। गाँवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!