Explore

Search

September 26, 2026 11:11 pm

डीएम  ने बाजपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह डॉक्टर का वेतन स्थगित

डीएम  ने बाजपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह डॉक्टर का वेतन स्थगित

 

सीतामढ़ी/बाजपट्टी, 18 नवंबर 2025

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाजपट्टी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर और रोस्टर की विस्तृत जांच की।

जांच के क्रम में डॉ. राजीव रंजन चौरसिया अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसव पूर्व जांच कक्ष, प्रसूति विभाग, जनरल ओपीडी, एक्स-रे रूम, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष, इमरजेंसी वार्ड तथा एमसीएच विंग का भी अवलोकन किया। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच के साथ-साथ अस्पताल परिसर की साफ-सफाई भी परखी गई, जो संतोषजनक पाई गई।

उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रसव की संख्या की समीक्षा की और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके अलावा डीएम ने दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर, टीकाकरण कक्ष, जांच केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का भी विस्तार से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा—
“सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। अस्पतालों में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक जांच और मानवीय व्यवहार अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और संबंधित पदाधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जेड जावेद, डीसीपी दिनेश कुमार और डीपीएम आसित रंजन मौजूद रहे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!