
दूधपूरा पंचायत में बड़ा खुलासा: लोहिया स्वच्छता मिशन के सुपरवाइजर पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप
दुकानदारों और सफाई कर्मियों में आक्रोश
कृष्ण कुमार संजय रिपोर्टर
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के दूधपूरा पंचायत से एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पंचायत के स्वच्छता सुपरवाइजर दुर्गेश कुमार पर बड़े पैमाने पर यूजर चार्ज की वसूली कर उसे ऑनलाइन जमा नहीं करने का आरोप लगा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब हसनपुर प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (BC) मोहम्मद सोहराब आलम ने दूधपूरा बाजार में दुकानदारों से जांच की।
🔴 कैसे सामने आया घोटाला?
जांच के दौरान कई दुकानदारों ने सुपरवाइजर द्वारा दी गई रसीदें दिखाईं,
लेकिन BC ने जब ऑनलाइन सिस्टम चेक किया,
तो पाया कि उनके नाम से राशि जमा ही नहीं की गई।
कई दुकानदारों ने बताया—
“हमने हर महीने यूजर चार्ज जमा किया, लेकिन सुपरवाइजर सिर्फ एक-दो महीने का शुल्क ऑनलाइन जमा करता था, बाकी पैसा हड़प लिया जाता था।”
🔴 दुकानदारों और सफाई कर्मियों ने खोला राज
दूधपूरा बाजार के कई व्यापारी और स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि—
सुपरवाइजर अपने निजी स्तर पर अनधिकृत लोगों से वसूली करवाता था,
और बदले में नियमित जमा की गवाही देने वाली रसीदें देता था,
लेकिन पैसा सरकारी पोर्टल पर जमा नहीं किया जाता था।
स्वच्छता सफाई कर्मियों ने भी उसके व्यवहार, कार्यशैली,और दबाव बनाकर वसूली
को लेकर शिकायत की है।
वे भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
🔴 पंचायत समिति सदस्य भी नहीं बचे
जांच में यह खुलासा तब और चौंकाने वाला हो गया जब
पंचायत समिति सदस्य अमर कुमार दास ने भी बताया कि वे नियमित शुल्क जमा करते थे,
लेकिन सिस्टम पर सिर्फ एक महीने का ही शुल्क जमा दिखा।
🔴 BC ने दी प्रतिक्रिया: स्पष्ट वित्तीय अनियमितता
जांच अधिकारी मो. सोहराब आलम ने कहा
> “दुकानदारों से साफ-सफाई के नाम पर शुल्क वसूला गया,
लेकिन उसे ऑनलाइन जमा नहीं किया गया।
यह सरकारी राशि में गंभीर अनियमितता है।
पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई निश्चित है।”दुर्गेश कुमार ने अपने वरीय अधिकारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया करता था , पूर्व में भी कई लोगों के साथ अमर्यादित रूप से व्यवहार करने का बात लोगो ने बताया है
उन्होंने लगभग सैकड़ों दुकानदारों से पूछताछ की, जबकि दूधपूरा बाजार में हजारों दुकानें संचालित हैं, जिससे अंदेशा है कि घोटाले की राशि लाखों में हो सकती है।
🔴 दूधपूरा में चर्चा का विषय — कार्रवाई की मांग तेज
यह मामला गांव और बाजार में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोग, सफाई कर्मी और कई व्यापारी सुपरवाइजर पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






Total Users : 10071380
Views Today : 674