Explore

Search

March 5, 2026 2:01 am

जिलाधिकारी पटना ने किया मंदिरी नाला व बाँसघाट क्षेत्र का निरीक्षण, विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

जिलाधिकारी पटना ने किया मंदिरी नाला व बाँसघाट क्षेत्र का निरीक्षण, विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ मंदिरी नाला, बाँसघाट और आसपास के क्षेत्रों में चल रही निर्माण व विकास परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के 21 फरवरी को पटना प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं तथा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

52.28 करोड़ की लागत से बन रही 4-लेन सड़क

जिलाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा 52.28 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4-लेन सड़क का कार्य तेजी से चल रहा है। यह सड़क जेपी गंगा पथ से सीधे जुड़ जाएगी, जिससे नेहरू पथ की कनेक्टिविटी अत्यंत सुगम होगी।

उल्लेखनीय है कि:

नेहरू पथ से अशोक राजपथ–बाँसघाट तक मंदिरी नाला पुनर्निर्माण परियोजना का क्रियान्वयन पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

अशोक राजपथ–बाँसघाट से जेपी गंगा पथ तक संपर्कता पथ निर्माण विभाग (बीएसआरडीसीएल) द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर पटना में जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी और पीएमसीएच व एम्स तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही, मंदिरी नाले के पुनर्विकास से जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर और आधुनिक होगी।

गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों और एजेंसियों द्वारा तेजी से किया जा रहा है, जिसका नियमित पर्यवेक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा भी किया जाता है।

जनता द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं में इन योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक सुदृढ़ अनुश्रवण प्रणाली विकसित की गई है, जिसे स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सीधे मॉनिटर किया जा रहा है।

पटना के यातायात, संपर्कता और जल निकासी को नई दिशा देने वाली ये परियोजनाएँ शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!