Explore

Search

June 24, 2026 9:55 am

समस्तीपुर से बड़ी खबर: सुंदरैयानगर में 35 वर्षों से बसे गरीबों के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त — तनाव बरकरार

समस्तीपुर से बड़ी खबर: सुंदरैयानगर में 35 वर्षों से बसे गरीबों के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त — तनाव बरकरार

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के दूधपूरा पंचायत अंतर्गत सुंदरैयानगर में गुरुवार को प्रशासन ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। करीब 35 वर्षों से बसे गरीब परिवारों के घरों को जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त किया गया।

कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तथा सैकड़ों की संख्या में वॉलंटियर प्रतिनियुक्त किए गए थे।

🔥 कार्रवाई के दौरान तनाव

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर में आग लगा दी, जिससे गृहस्वामी को भारी नुकसान हुआ। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी चोटिल बताए गए हैं।

📍 मौके पर मौजूद अधिकारी

हसनपुर थाना अध्यक्ष अकमल खुर्शीद, आरओ अभिषेक कुमार, बीडीओ और सीओ सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

🏛️ प्रशासन का बयान

एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के तहत अतिक्रमण हटाया गया है।
वहीं शाम होते-होते अतिक्रमणकारियों और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क (एसएच-88) पर जाम लगाया और आगजनी की। बाद में प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया।

⚠️ स्थिति तनावपूर्ण

क्षेत्र में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!