सिंघिया में सरकारी जमीन को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा पंचायत स्थित सोनमणि में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गया है प्रथम पक्ष से मारपीट में घायल होने वाले में मो0 हैदर महराज ,मो नौशाद, मो अहमद अली और मो समसाद है दूसरे पक्ष से दुखा यादव भी घायल हो गया है।बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन को लेकर दोनों पक्ष से एक वर्ष पूर्व से झगड़ा चल रहा है बीती रात्री में हुई मारपीट में दुखा यादव और मो हैदर महराज घायल हो गया था जिसे परिजनों ने सिंघिया पीएचसी में इलाज करवाने के लिए एडमिट करवाया था और आज दिन में फिर मारपीट की घटना किया गया तो सिंघिया थाने के 112 के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल हैदर के पुत्र को इलाज करवाने के लिए सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया है ।दोनों तरफ से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है



Total Users : 10130493
Views Today : 674