Explore

Search

June 23, 2026 11:28 pm

समस्तीपुर से बड़ी खबर ,3पुत्री हुआ तो गोतनी ने एक पुत्री को मा”र दी ,पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा

समस्तीपुर से बड़ी खबर ,3पुत्री हुआ तो गोतनी ने एक पुत्री को मा”र दी ,पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआघाट के निकट करेह नदी किनारे स्थित शमशानघाट से मंगलवार को एक 5 वर्षीय बच्ची का शव मिट्टी से निकालकर बरामद किया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार की मौजूदगी में शमशानघाट में दफन किए गए शव को मिट्टी से निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया ।इस मामले में खराज ग्राम के निवासी राहुल दास कि पत्नी पूजा देवी ने हसनपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताई कि मैंने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में रहने लगीं। पूजा देवी का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी नाबालिग पुत्री को उनकी गोतनी गीता देवी ने कथित तौर पर जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को करेह नदी किनारे शमशानघाट में दफना दिया।
शिकायत मिलने के बाद हसनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कांत पुलिस बल के साथ देर रात ही करेह नदी किनारे पहुंचे और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बच्ची के शव को बरामद किया गया।
इधर, मृतक बच्ची की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करने में देर की और लापरवाही बरती। उनका कहना है कि वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद ही मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की गई।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!