Explore

Search

August 26, 2026 11:29 pm

Singhia News मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न ,सोशल मीडिया पर अफवाह भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई

सिंघिया थाने में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना परिसर में आज सोमवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन एवं अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने की।
बैठक में बीडीओ विवेक रंजन तथा रोसड़ा पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार, संजय कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण शेखर कुंवर, सुभाष राय, मो. खालिद गुलाब, मो. मुन्ना, मो. अनवारूल हक, मो. अनवारूल, मुखिया अशोक पासवान, राम प्रवेश साहू, मुखिया पति मनोज पासवान, मो. असलम सरपंच, मो. शौकत अली, नरेंद्र सिंह, नीरज कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!