Explore

Search

March 5, 2026 2:45 pm

निराश्रित और असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क कंबल वितरित – जिला अधिकारी

निराश्रित और असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क कंबल वितरित – जिला अधिकारी

हल्द्वानी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम और सभी नगर निकाय क्षेत्रों में अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों धर्मशाला,रेनबसेरों, पड़ाव,सराय,चौराहा, रेलवे और बस स्टेशनों आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, उन्होंने निराश्रित और असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क कंबल वितरित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने विभिन्न नगर निकायों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं, जिनमें नगर निगम हल्द्वानी के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल के लिए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा,और अन्य शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह समय समय पर तहसील क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों में अलाव व्यवस्था के साथ ही रेनबसेरों का भी निरीक्षण करें।उन्होंने कहा कि असहाय एवं जरूरत मंद व्यक्तियों में तुरंत कंबल वितरित किया जाय। ठंड से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो इस हेतु व्यापक इंतजाम रेनबसेरों आदि में रहे यह सुनिश्चित किया जाय।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!