Explore

Search

September 23, 2026 4:35 am

सिंघिया नगर पंचायत के समाजसेवी युवा नेता ने कही बड़ी बात

सिंघिया नगर पंचायत के समाजसेवी युवा नेता ने कही बड़ी बात

31 मार्च से पहले पड़ेगा छापा, होगी बड़ी कार्रवाई का दावा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार को लेकर समाजसेवी युवा नेता आशीष झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में हो रही भ्रष्टाचार की स्थिति अब बर्दाश्त करने योग्य नहीं रह गई है।
आशीष झा ने दावा किया कि नगर पंचायत में की गई गड़बड़ियों की जांच को लेकर 31 मार्च से पहले छापेमारी की जाएगी, और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के पैसे की लूट अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता, साफ-सफाई, नल-जल योजना और निर्माण कार्यों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है।
इसके अलावा समाजसेवी युवा नेता आशीष झा ने एक और बड़ी बात कही है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। इस पूरे बयान और अन्य खुलासों को पी न्यूज़ पर विस्तार से देखा जा सकता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!