Explore

Search

March 18, 2026 1:07 pm

समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी ने किया जन सुनवाई*

*समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी ने किया जन सुनवाई*

*कई शिकायतों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन*

जिला पदाधिकारी, नवादा के रवि प्रकाश द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में जन सुनवाई किया गया। इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर तत्काल राहत उपलब्ध कराई। वहीं, कुछ जटिल मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया।
आज की जनता दरबार में प्रखंड-नवादा, पंचायत-खरांट, ग्राम-पनसला के राजो चौधरी द्वारा बिजली बिल सुधार करने के संबंध में, थाना-नवादा, पो0-मंझवे, ग्राम-कटघरा के अखिलेश कुमार द्वारा जमीन विवाद के संबंध में, थाना-नारदीगंज, ग्राम-बुच्ची के तनोज कुमार द्वारा अवैध अतिक्रमण के संबंध में, थाना-हिसुआ, ग्राम-अम्हरी के ग्रामवासी द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा के संबंध में, थाना-पकरीबरावां, पंचायत-एरूरी के समीन खान द्वारा जमीन विवाद के संबंध में, थाना-मुफस्सिल, पंचायत-खरांट, ग्राम-पनसला के मुनकी देवी द्वारा चापाकल के संबंध में आवेदन दिया गया एवं अन्य द्वारा भी शिकायतें पेश की गयी।

जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जन सुनवाई में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि “आपकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। सभी मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र किया जाएगा ताकि जनता को न्याय एवं सुविधा समय पर मिल सके।”

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास और संतोष की भावना देखने को मिली।
आज की जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता श्री अनिल कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय, ओएसडी श्री राजीव कुमार, प्रभारी जन शिकायत कोषांग नवादा श्री मनोज चौधरी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ0 राजकुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!