Explore

Search

September 26, 2026 10:06 pm

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग

सोमवार सुबह-सुबह 4.17 बजे पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि असम, अरुणाचल व अन्य इलाकों में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मोरीगांव था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी विभाग ने कहा कि मोरीगांव में जमीन के नीचे इसकी गहराई 50 किलोमीटर दर्ज की गई है।

भीषण ठंड में घरों से बाहर निकले लोग
सुबह-सुबह आए तेज भूकंप के चलते इलाके लोगों में दहशत फैल गई। सभी घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि अभी तक इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के बड़े नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!