सिंघिया प्रखंड में आंगनवाड़ी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में उप प्रमुख रिंकू सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मधु प्रदर्शनी एवं एल.एस. (लेडी सुपरवाइजर) सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति, पोषण ट्रैकर, टीएचआर वितरण, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण, उपस्थिति पंजी, तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
उप प्रमुख रिंकू सिंह ने कार्यों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी सेवाएं सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ सही तरीके से पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए। वहीं सीडीपीओ मधु प्रदर्शनी ने सभी एलएस को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में कार्यों में सुधार, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया






Total Users : 10068564
Views Today : 1127