रोसड़ा अंचल कार्यालय पर भाकपा व संयुक्त खेत मजदूर यूनियन का एक दिवसीय धरना
समस्तीपुर जिले के
रोसड़ा अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शाखा रोसड़ा के आह्वान पर संयुक्त खेत मजदूर यूनियन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना में बड़ी संख्या में खेत मजदूर, किसान एवं भाकपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खेत मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, भूमिहीनों को जमीन का पर्चा, मनरेगा में नियमित काम, मनरेगा के नाम बदलने ,बकाया मजदूरी भुगतान, तथा गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने कहा कि खेत मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।






Total Users : 10068564
Views Today : 1127