Explore

Search

September 26, 2026 10:06 pm

लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया।

लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ जी की छवि,सम्मान पत्र और दो हजार एक सौ रुपये का चेक देशं भर से आए कई दर्जन साहित्यकारों के बीच प्रदान किया गया।
इस समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग,वरिष्ठ साहित्यकार डॉo अमर सिंह वधान, डॉo राहुल, डॉo जयप्रकाश ,सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉo सुरेन्द्र सार्थक, महेश बोहरे, गीता गीत, अजय अनुरागी, ओमप्रकाश कादयान, इंदिरा त्रिवेदी, प्रभात कुमार सिंघल, डॉo मनीषा, वर्षा सिंह, योगिता जोशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!