बहदुरा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि का भौतिक सत्यापन
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत के बहदुरा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर चिन्हित भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार के द्वारा किया गया।
इस दौरान स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भूमि की स्थिति, उपलब्धता एवं मानकों के अनुरूपता की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंचायत सरकार भवन के निर्माण से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को एक ही परिसर में विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
Author: K k sanjay
Post Views: 189

Total Users : 10226561
Views Today : 639