Explore

Search

March 13, 2026 1:28 am

समस्तीपुर के शिवम बने आईएएस, दवा दुकान चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास

समस्तीपुर के शिवम बने आईएएस, दवा दुकान चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास

बिहार के लाल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। समस्तीपुर जिले के बिथान के रहने वाले शिवम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
बताया जाता है कि शिवम की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शिवम के पिता एक छोटी सी दवा दुकान चलाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रही है, लेकिन माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।
शिवम की इस सफलता की खबर मिलते ही गांव और शहर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवम ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो साधारण परिवार का बेटा भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकता है।
उनकी उपलब्धि अब समस्तीपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और पूरे जिले में गर्व का विषय बनी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!