Explore

Search

September 21, 2026 6:09 pm

दरभंगा में कोचिंग से लौट रही छात्रा से रेप: घर से 100 मीटर दूर वारदात

दरभंगा में कोचिंग से लौट रही छात्रा से रेप: घर से 100 मीटर दूर वारदात

दरभंगा में 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी ऑटो ड्राइवर ने नाबालिग को जबरन ऑटो में बैठाया और उसे एक झोपड़ी में ले जाकर गलत काम किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी समय से घर नहीं पहुंची तो हम उसे खोजने निकले। घर से 100 मीटर दूरी एक झोपड़ी में बेटी बेहोश थी। ऑटो ड्राइवर जैसे ही मुझे देखा वो भाग निकला। घटना फेकला थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

घटना की सूचना पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग को जबरन अपने ऑटो में बैठाया और अपने घर के पास बने झोपड़ी में ले गया। बुधवार को इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मेडिकल टेस्ट कराया और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

मेडिकल जांच के बाद नाबालिग को सिमरी थाना क्षेत्र स्थित समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित शेल्टर होम में रखा गया है।

पीड़िता की मौसी ने बताया, आरोपी ऑटो ड्राइवर ने मेरी बच्ची के साथ दरिंदगी की है। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। घटना के 3 दिनों बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पुलिस की लापरवाही समझा जा सकता है।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी

सदर SDPO राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत FIR दर्ज की गई। पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सौंप दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!