Explore

Search

September 20, 2026 11:36 pm

शाहपुर पटोरी में धूमधाम से मनाया गया 90वाँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

शाहपुर पटोरी में धूमधाम से मनाया गया 90वाँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

शाहपुर पटोरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा चाणक्यपुरी कॉलोनी, सिनेमा चौक के समीप माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान परिसर में 90वाँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन, समाजसेवी शंकर प्रसाद लोहिया, मुखिया नविता कुमारी, आयकर अधिवक्ता डीके सिंह, ब्रह्माकुमारी सविता बहन तथा ओम प्रकाश भाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व, राजयोग साधना और समाज कल्याण में संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन रंजना बहन ने किया। अंत में शिव ध्वजारोहण और शुभ संकल्प के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!