Explore

Search

February 12, 2026 5:09 am

दरभंगा में भीम आर्मी का पैदल मार्च, यूजीसी कानून लागू करने की उठी जोरदार मांग

दरभंगा में भीम आर्मी का पैदल मार्च, यूजीसी कानून लागू करने की उठी जोरदार मांग

दरभंगा जिले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा यूजीसी कानून को लागू करने के समर्थन में पैदल मार्च जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा,और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचा, जहां सभा का आयोजन कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा गया।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित कानूनों का सही तरीके से पालन होने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और छात्रों को समान अवसर मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द संबंधित प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया स्थानीय लोगों ने भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर पहल की आवश्यकता बताई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!