उम्मीद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित
समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल मे 26 सितंबर। शनिवार को उम्मीद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, अगरौल के वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि BPIU सिंघिया के लेखापाल सुनील कुमार झा, कार्यालय सहायक मणिशंकर रजक, क्षेत्रीय समन्वयक आशा कुमारी, सामुदायिक समन्वयक गौतम पासवान, सीएफ सरोज देवी, MBK सीता कुमारी, BK रविना देवी सहित समिति की अध्यक्ष शकिला खातून, सचिव सईदा खातून एवं कोषाध्यक्ष सुनीता देवी मौजूद रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान उम्मीद जीविका से जुड़ी दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। जीविका दीदी चंदकला देवी कुमलिला देवी और कविता देवी ने अपने कार्यों एवं अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में काफी मदद मिल रही है।
वार्षिक आमसभा में समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। सचिव सईदा खातून ने समिति की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा रखते हुए वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में भी सदस्यों को बताया।
आमसभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह स्वयं सहायता समूहों, छह ग्राम संगठनों एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। वार्षिक आमसभा में समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-2026 का आय कार्य विवरण प्रस्तुत किया गया सचिव शाहिदा खातून ने समिति को वित्तीय गतिविधियों का व्योरा रखते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष में समिति को कुल 11 लाख 97 हजार 904 रुपैया का शुद्ध लाभ हुआ है उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्य योजना की भी जानकारी दी

Total Users : 10237540
Views Today : 2422