Explore

Search

September 27, 2026 12:53 pm

गयाजी में प्रभावती महिला अस्पताल पहुंचे, हेल्थ मिनिस्टर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

गयाजी में प्रभावती महिला अस्पताल पहुंचे, हेल्थ मिनिस्टर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

 

बिहार के गयाजी के एक दिवसीय दौरे के दौरान बिहार के हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार ने प्रभावती महिला अस्पताल पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अस्पताल में महिलाओं और बच्चों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं, इलाज की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली गई।

अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकताओं और सुधार की संभावनाओं पर भी जानकारी ली गई। अधिकारियों और चिकित्सकों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा अस्पताल में मौजूद संसाधनों के संबंध में चर्चा की गई।

इस दौरान कहा गया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्त्री रोग उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!