Explore

Search

September 27, 2026 12:53 pm

एसी लगाने गया था महेश, बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय टेक्नीशियन की मौत

 

एसी लगाने गया था महेश, बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय टेक्नीशियन की मौत

 

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरौली गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र महेश यादव (28) के रूप में हुई है। महेश सैमसंग कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, महेश बरही गांव में एसी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने बेनीपट्टी थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव को पैतृक गांव बिरौली लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।

महेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी छह माह की मासूम बच्ची भी है। महेश परिवार का कमाऊ सदस्य था और उसकी आय से परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी अचानक मौत से पत्नी और मासूम बच्ची के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!