Explore

Search

February 14, 2026 11:02 am

Samastipur latest news update”

समस्तीपुर से बड़ी खबर मासूम के साथ दरिंदगी

बिहार के समस्तीपुर में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश ने पूरे बिहार को दहला दिया है. आरोपी ने बच्ची को इतने दांत गड़ाए कि मासूम कोमा में चली गई है.

कोमा में 4 साल की मासूम: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को यह शर्मनाक घटना हुई है. पड़ोसी ने ही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और हैवानियत की सारी हदें पार दी.

खेत में लहूलुहान कर छोड़ा: जानकारी के अनुसार आरोपी, बच्ची को पहले बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान उसने बच्ची के शरीर पर दांतों से काटकर कई जगहों पर जख्म कर दिया. बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख आरोपी लहूलुहान हालत में उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया.

मासूम के शरीर पर जख्म के गहरे निशान: पीड़िता की मां ने जब बच्ची की खोजबीन शुरू की तो किसी ने बताया कि वह पड़ोसी के साथ खेत की तरफ जाती दिखी थी. बाद उसी दिशा में खोजबीन शुरू की गई तो बच्ची गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली. उसकी गंभीर स्थिति को देख तत्काल शहर के निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है
आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार: वहीं घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बच्ची के परिजनों से पूछताछ की और डॉक्टर से बातचीत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में पीड़िता की मां का कहना है कि बच्ची स्कूल से आई थी और फिर ट्यूशन गई.

“ट्यूशन से आने के बाद वह अपने दरवाजे पर ही थी, लेकिन न जाने कैसे पड़ोस का रहनेवाला एक युवक उसे बुलाकर ले गया. मैं देख नहीं पाई. वो गेंहू के खेत से बेहोशी की हालत में शाम 7 बजे मिली तो अस्पताल लेकर पहुंचे.”- पीड़ित बच्ची की मां का बयान
पूरे शरीर पर टीथ बाइट: वहीं बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की उम्र लगभग 4 वर्ष है. उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है. उसके अपर पार्ट में कई जगह दांत के निशान हैं. इस दौरान होंठ कट गया है. शरीर पर अधिक टीथ बाइट (दांत के निशान) है, जिससे वो कोमा में चली गई थी.

प्राइवेट पार्ट में इन्जरी नहीं: जानकारी के अनुसार बच्ची की मां जब उसे अस्पताल लेकर थी तो बच्ची बेहोश थी. वह कोमा में थी. लगभग एक घंटे से अधिक समय के बाद उसे होश आया तो बच्ची से बात की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गयी. हालांकि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई इन्जरी नहीं है, लेकिन अपर पार्ट पर अनगिनत दांत के निशान हैं.

“पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पीड़िता जिसकी उम्र चार वर्ष है, उसकी मां ने बेहोशी की हालत में उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है. उसके साथ गलत किया गया है. उसके शरीर पर जख्म के निशान पाएं गए हैं. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पूछताछ के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.”- सजंय पांडे, एएसपी ,सदर समस्तीपुर

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!