Explore

Search

September 21, 2026 12:24 am

सालिमपुर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की प्रगति पर सख्त निर्देश

सालिमपुर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की प्रगति पर सख्त निर्देश

पटना: दिनांक 13 फरवरी 2026 की संध्या में कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना द्वारा सालिमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों तथा दर्ज कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और कार्यों के समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थाने के सभी अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रखा जाए तथा अनुसंधान कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!