Explore

Search

September 26, 2026 10:06 pm

सीवान में जहरीली सब्जियों पर बड़ी कार्रवाई: नदी किनारे से 15 क्विंटल सब्जियां जब्त कर नष्ट

सीवान में जहरीली सब्जियों पर बड़ी कार्रवाई: नदी किनारे से 15 क्विंटल सब्जियां जब्त कर नष्ट

सीवान में दूषित पानी और खतरनाक रसायनों से तैयार की जा रही सब्जियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दाहा नदी किनारे छापेमारी कर करीब 15 क्विंटल जहरीली सब्जियां जब्त कर नष्ट कर दी गईं।
जानकारी के अनुसार गंदे पानी और रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से सब्जियों को कृत्रिम रूप से ताजा दिखाया जा रहा था। इस प्रक्रिया में ऐसे रसायनों का उपयोग किया जा रहा था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं और लिवर, किडनी तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए नदी किनारे बोरे में बंद रखी सब्जियों को जब्त कर नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि गंदे नाले के पानी और रसायनों से सब्जियों को चमकाया जा रहा था तथा बाजार में बेचने की तैयारी थी।
विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी सब्जियों के सेवन से फूड प्वाइजनिंग, हृदय रोग, बीपी, लिवर और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और खरीदारी करते समय सावधानी बरतें।
प्रशासन ने साफ किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!