फाइलेरिया से बचाव को घर-घर दवा वितरण अभियान, परिवार सहित सेवन की अपील
बिहार। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की ओर से 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को नि:शुल्क फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि फाइलेरिया किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, इसलिए बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है। विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ दवा का सेवन अवश्य करें और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
अधिकारियों के अनुसार सामूहिक दवा सेवन से ही फाइलेरिया उन्मूलन संभव है। ऐसे में लोगों की जागरूक भागीदारी बेहद जरूरी है, जिससे राज्य को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सके।






Total Users : 10061696
Views Today : 299