तुरकौलिया में चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की मोबाइल संग 4 आरोपी गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की गई मोबाइल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अगस्त 2025 को पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी अनुमंडल अंतर्गत तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविन्दापुर बाजार स्थित आनंद खाद्य-बीज भंडार में रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा दो मोबाइल, नकद रुपये तथा अन्य कागजात की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में तुरकौलिया थाना कांड संख्या 385/25 दर्ज किया गया था।
घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोबाइल बरामद कर ली तथा मामले में संलिप्त चार अभियुक्त—नसरूद्दीन अंसारी, शमशाद आलम, दीपक कुमार एवं फुर्तिलाल सहनी—को गिरफ्तार कर लिया।

Total Users : 10236673
Views Today : 4604