Explore

Search

February 16, 2026 11:15 am

हरियाणा लोक सेवा आयोग में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 16 फरवरी से आवेदन शुरू

हरियाणा लोक सेवा आयोग में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 16 फरवरी से आवेदन शुरू

हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो रही है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह वैकेंसी मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस विषय के लिए निकाली गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीए, बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित आईटी विषय में नियमित डिग्री होना अनिवार्य है।
साथ ही, 10वीं में हिंदी/संस्कृत या 12वीं/बीए/एमए में हिंदी विषय पढ़ा होना चाहिए।
उम्मीदवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) भी पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
यह भर्ती शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!