Explore

Search

February 21, 2026 4:35 am

क्राइम खबर :नाम बदलकर पश्चिम बंगाल की महिला को जाल में फंसाया, बिहार में किया दुष्कर्म

नाम बदलकर पश्चिम बंगाल की महिला को जाल में फंसाया, बिहार में किया दुष्कर्म

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर शख्स ने पश्चिम बंगाल की एक शादीशुदा महिला को बुलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. हालत बिगड़ने पर आरोपी महिला को बेहोशी की स्थिति में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के गेट पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

नाम बदलकर जाल में फंसाया : जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहबाज ने फेसबुक पर ‘समीर राज’ नाम से फर्जी आईडी बनाकर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की महिला से दोस्ती की. बातचीत बढ़ने के बाद 14 फरवरी को उसने महिला को मुजफ्फरपुर बुलाया. महिला अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची. स्टेशन पर आरोपी कार लेकर आया, लेकिन घर ले जाने के बजाय बहाने बनाकर शहर में घुमाता रहा. इसी दौरान महिला के बेटे को ड्राइवर के पास छोड़कर वह महिला को दूसरी कार में बैठाकर अलग ले गया.

मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म : आरोप है कि इस दौरान महिला को बताया गया कि ‘समीर राज’ उसका असली नाम नहीं है और वह पहले से शादीशुदा है. जब महिला ने वापस जाने की बात कही तो आरोपी ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में कार में भी जबरदस्ती की. पीड़िता को भूखा-प्यासा रखा गया और बंधक बनाकर उसके पति से 10 हजार रुपये मंगवाए गए. महिला के मोबाइल से ही रुपये की निकासी कराई गई.

अस्पताल की गेट पर छोड़ा : जब महिला की तबीयत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे बेहोशी की हालत में SKMCH के गेट पर छोड़कर फरार हो गया. 17 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. होश में आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने बखरी इलाके से आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि SKMCH में एक महिला बेहोशी की हालत में भर्ती है. पुलिस तुरंत वहां पहुंची. होश में आने पर महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और ‘समीर राज’ के कहने पर मुजफ्फरपुर आई थी. जांच में आरोपी की पहचान शहबाज के रूप में हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!