शिवहर भूकंप मॉक अभ्यास 26 फरवरी 2026: जानें समय, जगह और सुरक्षा तैयारी
शिवहर, 23 फरवरी 2026: जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर ने जानकारी दी कि आगामी 26 फरवरी 2026 को जिले में व्यापक स्तर पर भूकंप मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस मॉक अभ्यास के तहत चिन्हित स्थानों पर एक साथ, एक ही समय पर भूकंप परिदृश्य आधारित अभ्यास किया जाएगा, जिसमें सभी हितधारक भाग लेंगे।
भूकंप मॉक अभ्यास के लिए सात प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है:
समाहरणालय, शिवहर
अनुमंडल कार्यालय
रिलायंस जियो मार्ट
सिटी कार्ट मॉल
सरोजा सीताराम सदर अस्पताल
राजकीय डिग्री महाविद्यालय
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रसीदपुर (कन्या)
इन स्थानों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहाँ सबसे अधिक भीड़ होती है।
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री श्वेता सुमन ने बताया कि मॉक अभ्यास सुबह 8:00 बजे शुरू होगा और 8:20 बजे सायरन बजेगा। चयनित सभी स्थलों पर जिला प्रशासन का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा जो अभ्यास की मॉनिटरिंग करेगा। इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है ताकि किसी आपात स्थिति की सूचना तुरंत दी जा सके।
सुश्री सुमन ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन स्थितियों (जैसे आग, भूकंप या अन्य आपदाओं) में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, पूर्व तैयारी, और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। यह अभ्यास सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और घबराहट कम करने में भी मदद करेगा।






Total Users : 10086840
Views Today : 456