Explore

Search

March 4, 2026 9:54 pm

Samastipur Breaking: Singhia में टेंपू की टक्कर से युवक गंभीर, 102 से अस्पताल पहुंचाया गया

Samastipur Breaking: Singhia में टेंपू की टक्कर से युवक गंभीर, 102 से अस्पताल पहुंचाया गया

 

Singhia Road Accident: लहरगाछिया के पास टेंपू की ठोकर से युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

समस्तीपुर जिले के Singhia थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहरगाछिया के निकट सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लहरगाछिया गांव निवासी मनीष दास के रूप में की गई है।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपू की ठोकर लगने से मनीष दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 102 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल किया।
एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया।

बेहतर इलाज के लिए रेफर
पीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें Sadar Hospital Samastipur रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!