Explore

Search

September 19, 2026 8:17 pm

जमुई में चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जमुई में चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को Jamui जिले के Sikandra थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकंदरा बाजार क्षेत्र से दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से सघन पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर सिकंदरा निवासी विनोद ठठेरा उर्फ कारू के घर पर पुलिस ने विधिवत छापेमारी की। इस दौरान घर से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!