Explore

Search

September 20, 2026 10:28 pm

CM आवास पर जेडीयू की बड़ी बैठक: राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए विधायक, ललन सिंह का बड़ा बयान

CM आवास पर जेडीयू की बड़ी बैठक: राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए विधायक, ललन सिंह का बड़ा बयान

पटना: Nitish Kumar के सरकारी आवास पर Janata Dal (United) की अहम बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होकर सीएम के साथ बातचीत कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर कई विधायक और नेता भावुक नजर आए। इस कारण आज की बैठक को जदयू के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस धरती पर Nitish Kumar की इच्छा के विरुद्ध कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और राजद को कुछ कहना है तो कहते रहें, मुख्यमंत्री का निर्णय नीतीश कुमार ही करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास के आसपास मीडिया को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे में बैठक में क्या फैसला होता है, यह बैठक समाप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगा। माना जा रहा है कि सरकार के गठन से लेकर जदयू की आगे की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा हो रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!