बड़ी खबर:बिहार में रसोई गैस की भारी किल्लत! सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, लोगों की बढ़ी परेशानी | Bihar News
सीतामढ़ी में LPG की किल्लत से बढ़ी परेशानी, सुबह 3 बजे से लग रही लंबी कतारें
सीतामढ़ी:
जिले में घरेलू रसोई गैस को लेकर इन दिनों भारी संकट देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मायूस होकर घर लौट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार घरेलू गैस वितरण के नियमों में बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को पहले की तरह तुरंत DAC (Delivery Authentication Code) नहीं मिल रहा है। इससे ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद गैस सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है।
सुबह 3 बजे से लग रही कतार
स्थिति यह है कि गैस एजेंसी के गोदामों के बाहर सुबह 3 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जा रही हैं। सीमित आपूर्ति के कारण सभी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
युद्ध के कारण बढ़ा संकट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Iran–Israel के बीच जारी संघर्ष का असर भी गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है। किल्लत की आशंका को देखते हुए कई लोग सिलेंडर स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं।
ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडर का स्टॉक न करें। अगर कोई व्यक्ति सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
पहले बुकिंग करने के बाद तुरंत DAC नंबर मिल जाता था और गैस आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब मैसेज के इंतजार के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी और वेंडरों को बार-बार फोन करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।
60 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
7 मार्च से बिहार में 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है। हालांकि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के बाद सिलेंडर लगभग 613 रुपये में मिल रहा है।






Total Users : 10072228
Views Today : 1311